1.7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

नालंदा में पत्रकार के बेटे की निर्मम हत्या, मारने से पहले फोड़ दीं आंखें

Must read

नालंदा

हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार आशुतोष कुमार आर्य के 15 वर्षीय पुत्र की आंख फोड़कर हत्या कर दी। उनका पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू गांव में दादी के साथ रहता था। जबकि पिता अपनी पत्नी व बेटी के साथ हरनौत मेें किराए के मकान में रहते थे। चुन्नू खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो दादी ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के उत्तर तालाब के किनारे से शव बरामद किया गया। उसकी आंखें फूटी हुई थीं।

आशंका है कि उसे सुनियोजित ढंग से मारा गया है। बदहवास माता-पिता कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। चुन्नू आशुतोष कुमार का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। तीसरी की शादी 15 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी का माहौल था। वारदात के बाद घर में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि चुन्नू की दोनों आंखें फोड़ने के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था।जानकारी देते परिजन पुलिस कर रही छानबीन घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article