3.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

मुकेश अंबानी से इस अरबपति ने छीना एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज, बना नंबर-1

Must read

मुकेश अंबानी की दौलत में आई गिरावट का फायदा अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा को मिला

नई दिल्ली

भारत के धनकुबेर माने जाने वाले उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। उनके सिर से नंबर वन का ताज छीनने वाला और कोई नहीं बल्कि चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा हैं। सोमवार को मुकेश अंबानी की दौलत 5.8 अरब डॉलर घटने की वजह से उन्होंने एशिया में सबसे अमीर होने का ताज अपने सिर से खो दिया है।

मुकेश अंबानी की दौलत में आई गिरावट का फायदा अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा को मिला है, अब वह एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। मुकेश अंबानी अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि तेल के दामों में गिरावट और वैश्विक बाजार में गिरावट का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत पर पड़ा है।

संपत्ति में 5.8 अरब डॉलर घटने की वजह से वह एशिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी कुल संपत्ति 41.9 अरब डॉलर है वहीं, चीन के उद्योगपति जैक मा की दौलत उनके 2.6 अरब डॉलर ज्यादा आंकी गई है। जैक मा के पास कुल 44.5 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसके सहारे वह साथ एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं, जबकि भारत के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article