4.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

मोदी लहर गायब, कांग्रेस जीतेगी सभी 13 सीटें : कैप्टन

Must read

पटियाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस बार मोदी लहर न होने के कारण कांर्ग्रेस को सभी सीटें पर जीतने का भरोसा है। पटियाला लोकसभा सीट से उनकी धर्मपत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर को नामांकन भरवाने के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी की जीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर आज यहां पत्रकारों से कहा “हम निश्चित तौर पर बठिंडा ,फिरोजपुर सीटों सहित सभी तेरह सीटें जीतेंगे। ” इस बार कोई मोदी लहर नहीं है और 2014 के लोकसभा चुनाव में लोगों का जो मूड था ,वो पूरी तरह बदला हुआ है। कांर्ग्रेस राज्य सभी 13 सीटें जीतकर मिशन 13 को साकार कर राहुल गांधी की झोली में डालेगी ताकि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बन सके।

लोग जानते हैं कि मोदी ने उनसे कितने वादे किए लेकिन पूरे कितने किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी निश्चित रूप से चुनाव प्रचार के लिए आएंगे ,हालांकि अभी तारीख तथा स्थान निश्चित नहीं हुए हैं। गुरदासपुर सीट पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ को भाजपा के उम्मीदवार एवं सुपरस्टार सन्नी दियोल से किसी तरह की चुनौती की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कह कि जाखड़ ने गुरदासपुर के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है जबकि सन्नी दियोल उनके सामने कहीं खड़े नजर नहीं आते। सन्नी वापस बालीवुड चले जाएंगे क्योंकि वो गुरदासपुर के लोगों के लिये कुछ करने नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के विधायक नाजर सिंह मानशहिया के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में कहा कि इस मामले को लेकर जाखड़ के साथ उनके कोई मतभेद नहीं हैं तथा हर मुद्दे पर वह जाखड़ से विचार विमर्श करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article