8.1 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

मनोहर जोशी ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Must read

मुंबई

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने राज को चुनाव लड़ने चुनौती दी है। वे दक्षिण मध्य मुंबई निवार्चन क्षेत्र के उम्मीदवार राहुल शेवाले के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

जोशी ने कहा कि अगर शेवाले के सामने खुद राज ठाकरे चुनाव लड़ते तो वह भी नहीं जीत सकते। जोशी का यह बयान तब आया है, जब राज राज्यभर में सभा ले रहे हैं और मतदाताओं से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में मतदान नहीं करने का आवाहन कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article