16.1 C
Munich
Friday, March 21, 2025

आज निकलेगा समाधान? केंद्र सरकार-किसान संगठनों के बीच बातचीत जारी, भगवंत मान भी शामिल – India TV Hindi

Must read


Image Source : PTI
भारतीय किसान यूनियन के सदस्य

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जारी गतिरोध के बीच 3 केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक फिर वार्ता कर रही है। कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे चरण की वार्ता है।

उम्मीद की जा रही है कि आज की बैठक में किसान संगठनों के साथ सरकार की सहमति बन जाएगी और पिछले 3 दिन से जारी किसान आंदोलन खत्म होगा।

बेनतीजा रही थी पहले दो चरण की वार्ता

आठ और 12 फरवरी को हुई पहले दो चरण की वार्ता बेनतीजा रही थी। पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर कूच करने का आह्वान किया है और वे पंजाब तथा हरियाणा की शंभू तथा खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि वे बैठक होने तक दिल्ली की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई केंद्र के प्रस्तावों के आधार पर तय की जाएगी।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं सैकड़ों किसान

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) और बीकेयू दकौंदा (धानेर) ने गुरुवार को राज्य में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया था। शंभू और खनौरी सीमाओं पर हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रदर्शकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने के विरोध में उक्त फैसला किया गया। ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तहत सैकड़ों किसान शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के MSP की गारंटी के वास्ते कानून बनाने और कर्ज माफी सहित अपनी मांगों को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

बॉर्डर सील होने के कारण नहीं हो पाई दिल्ली में एंट्री

हरियाणा पुलिस ने किसानों को उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिल्ली जाने से रोकने के लिए अवरोधक लगाकर सीमा सील कर दी है। अंबाला के समीप शंभू सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को रुक-रुक कर आंसू गैस के गोले छोड़े। जब भी किसानों का कोई समूह अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश करता,तो आंसू गैस के गोले छोड़ दिए जाते। प्रदर्शनकारियों ने भी सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया। हरियाणा के जींद जिले में दाता सिंहवाला-खनौरी सीमा पर भी इसी तरह का गतिरोध जारी है।

यह भी पढ़ें-

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article