6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ नज़र आएंगी खुशी कपूर

Must read

मुंबई

बोनी कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरें हैं कि खुशी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। इससे पहले खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि खुशी कपूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऑपोजिट करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

जाह्नवी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि खुशी भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक चैट शो में कहा कि उनकी छोटी बहन हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में एक्टिंग कोर्स जॉइन करेंगी। जाह्नवी ने यह कहा कि इस कोर्स को करने के बाद ही खुशी फैसला लेंगी कि उन्हें क्या करना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article