8.1 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करना चाहती हु : खुशी कपूर

Must read

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर इन दिनोें काफी सुर्खियों में चल रही है। पिछले साल जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। अब सबकी नजरें खुशी कपूर पर टिकी हैं। खुशी हाल ही में एक चैट शो पर पहुंचीं और उन्होंने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर उनको लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।

शो की होस्ट नेहा ने जब खुशी से उनके ड्रीम डेब्यू के बारे में पूछा तो वह बोलीं कि इस मामले में वह फिल्मकार करण जौहर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगी। लेकिन को-स्टार उनके पिता ही चुनेंगे। खुशी ने बताया कि उनके पिता उन पर कर्फ्यू लगाकर रखते हैं। वह कहां हैं, किसके साथ हैं उनके डैड एक-एक पल की खबर रखते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article