16.4 C
Munich
Saturday, March 22, 2025

JMM का दावा- बैलेट से चुनाव होते तो झारखंड में 75 सीटें जीतते

Must read


झारखंड में संपन्न हुए चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और सीपीआई एमएल गठबंधन को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जेएमएम ने 34, कांग्रेस ने 26, आरजेडी ने 4 और सीपीआई एमएल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
user

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि राज्य में अगर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होते को इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार 81 में से कम से कम 75 सीटों पर जीत दर्ज करते। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस आशय का पोस्ट किया है। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पोस्ट को अपने हैंडल पर साझा किया है। इस पोस्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है, “झारखंड में बीजेपी के 11 साल के तानाशाही शासन के खिलाफ झारखंडियों में काफी आक्रोश है, जिसका अंदाजा बीजेपी नहीं लगा पा रही है। अगर उन्हें झारखंड में अब वापसी की सोचनी भी है तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ वापस करे।”

झारखंड में संपन्न हुए चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और सीपीआई एमएल गठबंधन को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जेएमएम ने 34, कांग्रेस ने 26, आरजेडी ने 4 और सीपीआई एमएल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में अब तक किसी गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिली थी।

प्रचार अभियान के दौरान हेमंत सोरेन और जेएमएम के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और कहा था कि हरियाणा के चुनाव में कई ईवीएम यूनिटों का 99 प्रतिशत चार्ज पाया जाना, इस संदेह को पुख्ता करता है कि ईवीएम के जरिए गड़बडी होती रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि इस मांग को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में ‘बैलेट पेपर यात्रा’ निकालेंगे। अब कांग्रेस की इस मांग से जेएमएम ने भी सुर में सुर मिला दिए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ




Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article