7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

झारखंड: भेलवाघाटी मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

Must read

रांची

झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जिले के बेलवा घाट इलाके के जंगलों में सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सातवीं बटालियन के जवान अभियान चला रहे थे। यह जिला राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर है। अभी तक मुठभेड़ स्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनके पास से एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल की छानबीन कर रहे हैं। झारखंड में सात चरण के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article