1.8 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने मसूद अजहर को कहा ‘साहब’, बचाव में उतरी पार्टी

Must read

पटना

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से वैश्विक आतंकी घोषित जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद को ‘मसूद साहब’ कहकर संबोधित किया। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मांझी की कड़ी शब्दों में आलोचना की लेकिन जदयू ने इस पर अलग राय जाहिर की है। वहीं हम पार्टी मांझी के बचाव में उतरी है।

मांझी ने कहा कि काफी समय से अजहर साहब को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रयास किया जा रहा था। दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इत्तेफाक है कि इस बार फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका श्रेय ले रहे हैं, जो हमारी समझ से उचित नहीं है। हम प्रमुख ने कहा कि पेड़ लगाया जाता है तो वह शुरू में पौधा होता है और बड़ा होकर फल देने लगता है। जब पेड़ फल देने लगे तो यह कहना कि यह हमारा फल है, उचित नहीं है। यह भी सोचना चाहिए कि पौधा किसने लगाया था। मसूद को आतंकी घोषित करना बहुत जरूरी था। इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में की गई थी। वहीं हम पार्टी जीतनराम मांझी के बचाव में उतरी है। पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि वह हमेशा सच को सच और झूठ को झूठ बोलते हैं। दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी ने जो कहा है वह केवल ‘slip of the tongue’ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article