7 C
Munich
Monday, December 11, 2023

कठुआ से कुपवाड़ा तक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का तालमेल शानदारः डीजीपी

Must read

जम्मू न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ से कुपवाड़ा तक पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ अन्य सुरक्षाबलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चे पर डटी है और सरहानीय काम कर रही है। इस योगदान के लिए पुलिस को प्रशंसा और पुरस्कार भी मिले हैं। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पुलिस को दूसरे सुरक्षाबलों के साथ बेहतर तालमेल और अन्य कामों के लिए केंद्र सरकार और वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों की ओर से प्रशंसा मिली है। कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी मोर्चों पर प्रदर्शन शानदार रहा है। पुलिस अपनी प्रतिबद्धताओं से अवगत है, फिर भी हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है। कुछ क्षेत्र हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नाकों को महत्वपूर्ण चौक, सड़कों, जंक्शनों आदि पर नजर रखनी चाहिए। हाल ही में आवंटित किए गए राजमार्ग गश्ती वाहनों का पर्याप्त उपयोग करना चाहिए।

दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती, रसद सहायता और आवास का जायजा लेने के लिए जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एडीजी सशस्त्र एके चौधरी, आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह समेत कई अफसर शामिल हुए। अनेक अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article