नई दिल्ली
भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,997 नए कोविड मामले दर्ज किए। बीते दिन 2,529 मामले दर्ज किए गए थे। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है। इसी अवधि में, देश में कोविड से नौ मौतें दर्ज की गईं, जिससे देश में मरनेवालों का कुल आंकड़ा 5,28,754 हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से नौ और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,754 पर पहुंच गई है। इन नौ मामलों में वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।.