9.9 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

पालघर में साधुओं की लिंचिंग और पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में 2 और लोग गिरफ्तार

Must read

पालघर समाचार :पालघर में दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। इनमें 10 किशोर भी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस का अपराध जांच विभाग (सीआइडी) पालघर जिले में 16 अप्रैल को दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले की जांच कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार किये गए दो व्यक्तियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने दोनों को 31 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पालघर जिले में करीब 200 लोगों की भीड़ ने चोर होने के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में इनमें से 2 लोगों के साधु थे, जबकि तीसरा शख्स ड्राइवर बताया गया। यह घटना उस समय हुई, जब ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरी (70), सुशीलगिरी महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए थे और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पालघर के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया था। इस घटना को ज्यादा समय बीता भी नहीं था कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के आश्रम में लिंगायत समाज के एक साधु और उनके सेवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि साधु पशुपति महाराज का शव आश्रम में मिला जबकि उनकी सेवा करने वाले सेवादार भगवान राम शिंदे का शव आश्रम से कुछ दूर पर पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी की पहचान साईनाथ लिंगाडे के रूप में हुई है, जिसे तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article