1.9 C
Munich
Friday, April 26, 2024

महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकडा 35000 के पार

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 2033 नये मामले सामने आये हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 35058 तक पहुंच गयी है, 25392 मामले सक्रीय हैं और 1249 मरीजों की मौत दर्ज की जा चुकी है। वहीं मुंबई में सोमवार को 1185 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार शहर में कुल संक्रमितों की संख्‍या 21152 तक पहुंच गयी है और अब तक 757 मौत दर्ज की गयी हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में इमारतों की सीलिंग के लिए संशोधित प्रोटोकॉल जारी किया है। नये आदेश के अनुसार किसी इमारत में कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति मिलने पर पूरी इमारत सील करने की जरूरत नहीं है केवल वह विशेष मंजिल सील की जाये जिसमें संक्रमित पाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article