3.6 C
Munich
Tuesday, April 23, 2024

मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं, शादी की कोई जल्दी नहीं है : अर्जुन कपूर

Must read

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। वहीं खबरें ये भी आई थी कि ये दोनों जल्द शादी रचाने वाले है। मगर अब पहली बार अर्जुन ने मलाइका के साथ शादी की खबर पर खुलकर बयान दिया है। अर्जुन ने बताया कि वो अभी सिर्फ 33 साल के हैं और उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। अर्जुन ने ये भी कबूला कि मलाइका उनके लिए बहुत स्पेशल हैं।

नहीं मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसके बारे में मैं सबको बताता रहूं। सही कहूं तो जब मैं शादी करूंगा तो पहले से बताऊंगा। इस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है जिसे मैं छिपाऊं। मुझे पता है कि बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। लेकिन शादी एक बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी तभी करूंगा जब मैं इसके लिए तैयार हो पाऊंगा।’ अर्जुन ने ये भी कबूला कि मलाइका उनकी जिंदगी में खास जगह रखती हैं।

मेरे पास ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं सबके साथ डिस्कस करूं।

मेरे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। जो दुनिया देख रही है वो वैसा ही है। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। मैं अपने पास अच्छे लोगों को रखना चाहता हूं और ऐसा है भी। स्पॉट होते रहते है। बीते दिनों दोनों एक-साथ मालदीव घूमने गए थे। कहा जा रहा था कि ये कपल अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय करने वहां गए थे। दोनों की वैकेशन की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article