17.4 C
Munich
Friday, March 29, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात, लॉकडाउन 5.0 को लेकर मांगे सुझाव

Must read

नई दिल्ली समाचार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से सिर्फ तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने।”

गौरतलब है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के पिछले कुछ समय से रोजाना छह हजार से अधिक नये मामले आने के कारण भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। ‘covid19india.com’ के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 1,65,069 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आज सुबह यह आंकड़ा 1,58,333 था। अब तक कुल 70,556 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 4,695 लोगों को नहीं बचाया जा सका है। अन्य 89,807 मरीज एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या तुर्की से अधिक हो गई है और इस मामले में हम नवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तीन दिन पहले ही भारत ईरान को पीछे छोड़कर 10वें स्थान पर पहुँचा था। दुनिया भर में कोविड-19 के 57 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 17.02 लाख मामले अकेले अमेरिका से हैं। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (4.11 लाख), रूस (3.79 लाख), ब्रिटेन (2.68 लाख), स्पेन (2.36 लाख), इटली (2.31 लाख), फ्रांस (1.83 लाख) और जर्मनी (1.81 लाख) का स्थान है। तुकर्ी में 1.59 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article