1.7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

जम्मू कश्मीर में 27 दिसंबर से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Must read

जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम , 27 दिसंबर से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम का दौर जल्द ही हटेगा। शनिवार 26 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट बदलेगा। 27 और 28 दिसंबर को सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी कर दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी अनुमान के अनुसार, 26 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश या बर्फबारी होगी। 27 और 28 दिसंबर से सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी भारी गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।

पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। वहीं प्रदेश में वीरवार को अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। श्रीनगर जिले में तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहकर 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में भी तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 4.4 डिग्री दर्ज हुआ।

जम्मू जिले में भी तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहकर 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। हालांकि, न्यूूनतम तापमान की बात करें तो कश्मीर संभाग के अधिकतर जिलें में माइनस में दर्ज हुआ है। श्रीनगर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, पहलगाम में माइनस 5.2, लेह में माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 17.2 रहा। जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article