8 C
Munich
Wednesday, April 17, 2024

स्मिथ की वजह से हैंड्सकॉम्ब को नहीं मिला विश्व कप का टिकट : लेंगर

Must read

मेलबोर्न

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच और बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लेंगर को विश्व कप टीम में न चुने जाने वाले बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब से सहानुभूति है। लेकिन, उनका कहना है कि सर्वकालिक महान स्टीवन स्मिथ को बाहर रखना मुमकिन नहीं था और इसलिए हैंड्सकॉम्ब विश्व कप का टिकट नहीं कटा सके। स्मिथ बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर भी इसी मामले में एक साल के प्रतिबंध से बाद वापस आ रहे हैं। लेंगर ने कहा कि चयन करना हमेशा मुश्किल होता है, इस बात में कोई शक नहीं है। यह काम का सबसे मुश्किल हिस्सा है। यह तब से रहा है जब से मैं कोचिंग कर रहा हूं लेकिन पिछला मंगलवार निश्चित तौर पर काफी मुश्किल रहा था। पैटी (हैंड्सकॉम्ब) का बाहर जाना दुखद है। वे शानदार बल्लेबाज हैं। मैंने उनसे कल बात की थी। मैं आपको कई बहाने बता सकता हूं कि लेकिन सच यह है कि वे चयन के बेहद करीब थे। उन्होंने उस तरह का प्रदर्शन किया जिस तरह का हमें चाहिए था। भारत में भी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी।

हमें लगा कि स्मिथ भी वही रोल निभाएंगे और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक हैं।

लेंगर ने स्मिथ और वार्नर की वापसी पर कहा कि मैंने 12 महीने पहले कहा था कि अगर यह दोनों टीम में आते हैं तो अच्छा होगा, इसके लिए इन दोनों को काफी मेहनत करनी होगी। हम इस मुकाम पर हैं जब टीम जाने वाली है। टीम अच्छा कर रही है और हमेशा की तरह वे टीम का हिस्सा होंगे। वे दोनों महान खिलाड़ी हैं और टीम में अच्छी तरह से फिट होंगे। इसमें कोई शक नहीं है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article