9.5 C
Munich
Friday, April 26, 2024

फनी चक्रवात : पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई Air India, की अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा

Must read

नई दिल्ली

एयर इंडिया ने शनिवार (4 मई) को चक्रवाती तूफान फनी को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। शनिवार को दिल्ली-भुवनेश्वर के लिए दोपहर 3 बजे और भुवनेश्वर-दिल्ली के लिए शाम 5:45 बजे विमान उड़ान भरेंगे।आपको बतां दे कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने तब राहत की सांस ली जब चक्रवात फनी शनिवार की सुबह कमजोर पड़ गया। अब यह पड़ोसी बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मध्यम से भारी बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि चक्रवात जिन जिलों से गुजरा, वहां किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि फनी के लगातार उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढऩे की संभावना है और यह अगले छह घंटे में कमजोर हो जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article