2.3 C
Munich
Saturday, December 9, 2023

एक दशक तक गूगल के CEO रहे एरिक श्मिट 18 साल बाद छोड़ रहे मेंबर का पद

Must read

कैलिफोर्निया

दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल के कई कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं। गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट का नाम भी इसमें जुड़ गया है, जो इस साल जून में निदेशक मंडल से अलग हो जाएंगे। हालांकि वह बोर्ड की सदस्यता छोड़ने के बाद भी सलाहकार बने रहेंगे।

एरिक श्मिट (64) मार्च 2001 से बोर्ड में हैं। वह 2001 से 2011 तक गूगल के सीईओ रहे थे। पिछले साल की शुरुआत में उन्होंने गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल वो टेक्निकल एडवाइजर की भूमिका में हैं। श्मिट, पेज और ब्रिन गूगल के तीन सबसे प्रभावी अधिकारी माने जाते हैं।

गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने 2001 में श्मिट को सीईओ बनाया था। इसके बाद उनकी जगह लैरी पेज ने ले ली थी। अल्फाबेट के बोर्ड चेयरमैन जॉन हेनेसी ने बताया कि श्मिट ने सीईओ, चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के तौर पर अहम भूमिका निभाई है। पिछले साल अल्फाबेट के चेयरमैन का पद छोड़ते हुए श्मिट ने कहा था कि वो परोपकार, विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों के लिए ज्यादा वक्त देंगे। श्मिट की नेटवर्थ 14 अरब डॉलर (98,000 करोड़ रुपए) है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article