6.4 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र

Must read

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाकर घोषणा पत्र और पार्टी के एजेंडों की जानकारी दी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है। उन्होंनें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल पाकिस्तान के एजेंडे पर काम कर रहा है। पाकिस्तान भी चाहता है कि भारत के टुकड़े—टुकड़े हो जाएं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिलने वाला। ऐसी स्थिति में उन्होंने मोदी और शाह के अलावा किसी को भी अपनी पार्टी का समर्थन देने की बात कही। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे है। हालांकि लंबे समय तक उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन दोनों दलों के बीच बात नहीं बन पाई। जिसके चलते दोनों ही पार्टियों ने अपने—अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article