2.2 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

केजरीवाल का ऐलान, जिनके घर जले उन्हें कल से दिया जाएगा 25 हजार कैश

Must read

नई दिल्ली

दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भी मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंसा में जिनके घर जले हैं, उन्हें 25-25 हजार रुपए कैश दिया जाएगा। ये रकम शनिवार दोपहर से दी जाएगी। वहीं, जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि अखबार में मुआवजे के फॉर्म निकाले जा रहे हैं। मुआवजे के लिए लोग खुद फॉर्म भरकर नॉर्थ-ईस्ट के डीएम के पास जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। खाना बांटना शुरू हो गया है। जिनके घर बुरी तरह से जल गए हैं उनके लिए रैन बसेरा बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने 9 रैन बसेरों और उन लोगों के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्रों में आवास की व्यवस्था की है जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं या जो अपने घर वापस नहीं जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हम लोगों के लिए अस्थायी टेंट की भी व्यवस्था करेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में 4 उपमंडल हैं। आम तौर पर 4 एसडीएम होते थे, लेकिन अब हमने वहां 18 एसडीएम नियुक्त किए हैं। वे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं। हम बड़े पैमाने पर भोजन वितरित कर रहे हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुआवजे का ऐलान किया था। उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया। वहीं, नाबालिग की मौत पर परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा। इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।          

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article