वॉशिंगटन
अमेरिका में
नॉवेल कोरोना वायरस का कहर जारी है। मरने वालों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले
रहा है। कोरोना के संक्रमण की वजह से होने वाले मौत का आंकड़ा सात हजार के पार कर
गया। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1,084 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में अब तक संक्रमण की
वजह से कुल 7,164 लोग मारे गए हैं। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,77,999
हो चुका है।
गुरुवार को संक्रमण के 32,234 नए मामले सामने आए। अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर
सबसे बुरी तरह से महामारी की चपेट में आया है। यहां संक्रमण के सबसे ज्यादा 57,159 मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार तक
यहां वायरस की चपेट में आकर कुल 1,867 लोग मारे गए हैं। गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में
एक दिन में 305 लोग
मारे गए थे। न्यूयॉर्क में शुक्रवार का दिन महामारी के लिहाज से बेहद खराब रहा।
शुक्रवार को न्यूयॉर्क राज्य में हर घंटे 23 लोगों की मौत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे से मौत का यही आंकड़ा चला आ
रहा है। न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना की वजह से करीब 2,935 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण
के 1 लाख
3 हजार 60 मामले दर्ज किए गए हैं. ये शुक्रवार
शाम तक का आंकड़ा है। अमेरिका के मिशिगन, लुसियाना और जॉर्जिया में अब कोरोना के संक्रमण
के मामले बढ़ रहे हैं। इन इलाकों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर बताया जा
रहा है कि अब ये राज्य संक्रमण के नए केंद्र बनने वाले हैं।
अमेरिका: कोरोना से 24 घंटे में 1,084 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 7,000 के पार
