7 C
Munich
Monday, December 11, 2023

चक्रवात फानी: राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया

Must read

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने पड़ोस के लोगों को चक्रवात फानी के बारे में चेतावनी देने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, जैसा कि तूफान आ रहा है, मैं ओडिशा, आंध्र और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे आसपास के लोगों को खतरे की चेतावनी दें और जरूरतमंदों की सहायता करें। सुरक्षित रहें, ये खतरा जल्द टल जाएगा।

चक्रवात फानी तेजी से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। फानी के शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सुबह 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर पहुंच सकता है। चक्रवात से ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के भी प्रभावित होने की संभावना है।

फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे। राज्य सरकार ने गुरुवार को 15 जिलों में निचले इलाकों से 11 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चक्रवात के कारण कई तटीय इलाकों में गुरुवार शाम से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार फोनी की अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे का आसपास रहेगी, जो 205 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article