1.7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

चक्रवात फानी: ओडिशा में अब तक 6 की मौत, पीएम ने 1000 करोड़ की मदद का किया एलान

Must read

नई दिल्ली/भुवनेश्वर

चक्रवाती तूफान फानी ने खुनी रूप धारण कर लिया है। फ़िलहाल मिल रही खबर के अनुसार NDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक ओडिशा में 6 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में फानी के बारे में बताते हुए कहा था की पुरा देश चक्रवात से पीड़ित लोगो के साथ है तूफान फानी को लेकर राज्यों के संपर्क में हु। हमने पहले से ही १००० करोड़ की मदद का एलान कर दिया है। इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। लोगों को रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 32 साल की महिला ने बच्ची को जन्म दिया। खास बात ये है कि इस बच्ची का नाम फानी रखा गया है। ये महिला रेलवे की कर्मचारी है। तूफान आने से पहले ही भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और समंदर में काफी ऊंची लहरें उठने लगी। फानी तूफान ओडिशा तट से टकरा गया है। अब वह पश्चिम बंगाल की तरफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इंडियन कोस्ट गार्ड राहत कार्य में जुटी है। तूफान से प्रभावित इलाकों में खाने की चीज़ें पहुंचाई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article