6.6 C
Munich
Friday, April 19, 2024

बंगाल-ओडिशा में तबाही के निशान छोड़ गया ‘चक्रवात अम्फान’

Must read

ओडिशा/पश्चिम बंगाल न्यूज़ : ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण भारी तबाही हुई और कम से कम 10- 12 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है। चक्रवात अम्फान कल दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। अम्पान तटों से टकराने से पहले ही ओडिशा और बंगाल में अपना भंयकर रूप दिखाना शुरू कर दिया था। वहीं जब चक्रवात आया तो बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इस दौरान कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचने के समय चक्रवात के केंद्र के पास हवा की गति 160-170 किमी प्रति घंटे थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने बंगाल-ओडिशा में आए अम्फान से जुड़े कई वीडियो और फोटो शेयर कीं जिससे इसके डरावने मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज पर गुरुवार को डरावना नजारा देखने को मिला। तूफान से ब्रिज पर लगी बैरिकेटिंग उड़ने लगीं तो वहां मौजूद गाड़ियां या अन्य वाहन वहीं के वहीं रूक गए। वहीं हावड़ा में ही एक स्कूल की छत उड़ गई। चक्रवात अम्फान जाते-जाते अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article