Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia NewsWest Bangal Newsपश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान का कहर, 3 लोगों...

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान का कहर, 3 लोगों की मौत

कोलकाता, भुवनेश्वर समाचार : पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती अम्फान तूफान ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। तूफान बंगाल के भारतीय तक से टकरा चुका है। पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कोलकाता में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने की आशंका है। लगभग पूरा राज्य बंद है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वहीं, इससे पहली मौत की खबर भी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाले 13 साल की लक्ष्मी की मौत हुई है। लक्ष्मी की मौत तेज हवा के कारण गिरी तीन की छत के नीचे दबकर हुई है। वहीं, ओडिशा में दो लोगों की मौत हुई है। अम्फान तूफान अपनी पूरी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मेघालय के लोगों में खौफ है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उठा यह चक्रवात किसी भी समय इन राज्यों में दस्तक दे सकता है। इस लिहाज से इन राज्यों के कुछ तटीय इलाकों में पहले ही रेड अलर्ट जारी कर लोगों से इलाके को खाली कराया जा चुका है। अंडमान निकोबार में भी इसका असर रहेगा। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो व किसी भी जान-माल की क्षति न हो इस लिहाज से अब हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। तूफान से सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस बात की जानकारी कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर दी। कोलकाता पुलिस ने टवीट कर लिखा- किसी भी आपात स्थिति में आप हमारे दिए गए नंबरों पर हमारे साथ संपर्क में रहें। ये हैं हेल्पलाइन नंबर- 033-2214-3024, 033-2214-1310, 033-2214-3230, व्हाट्सएप नंबर- 9432624365!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments