7 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख के पार, अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत

Must read

नई दिल्ली न्यूज़ : देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देशभर में इस वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6,387 नये मामले सामने आने से देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 1.50 लाख के पार पहुंच गई है। भारत इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में दुनिया भर में 10वें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 6,387 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा 170 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इस अवधि में 3,935 लोग ठीक भी हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किये गये आंकड़े के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,51,767 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,337 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 83,004 सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 6,535, सोमवार को 6,977 और रविवार तथा शनिवार को क्रमश: 6,767 और 6,654 नये मामले सामने आये थे। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2,091 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1,792 लोगों की मौत हुई है तथा 16,954 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में अब तक 17,728 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 127 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 9342 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात तीसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 14,821 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 915 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 7,139 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में 14,465 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 228 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 7,223 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 7536 हो गयी है तथा 170 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,171 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में अब तक 6,548 लोग आए हैं तथा 170 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3698 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 4,009 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 283 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1,486 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1991 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है। वहीं 1,284 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3171 और कर्नाटक में 2,283 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 57 और 44 है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1759 हो गई है और 24 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 40, हरियाणा में 17, बिहार में 13, ओडिशा में सात, केरल में छह, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड और असम में चार-चार, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चार-चार तथा मेघालय में इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article