6.6 C
Munich
Friday, April 19, 2024

कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में एक लाख मामले आए सामने

Must read

वाशिंगटन न्यूज़ : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने कहा कि दुनियाभर में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 106,000 नये मामले दर्ज किये गये हैं। डब्ल्यूएचो के महानिदेशक तेद्रोस अधानोम गेब्रियेसस ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस लंबे समय तक रहेगा। उन्होंने कम और मध्यम आय वाले देशों में इस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता भी व्यक्त की है।

दुनियाभर में अब तक 49 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित हुए हैं, लेकिन इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या इससे कहीं और अधिक है, क्योंकि बहुत सारी जांच की रिपोर्ट अभी आई नहीं है। जॉन हॉपकिंग यूनिवर्सिट के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से दुनियाभर में अब तक 326,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि भारत की आबादी के लगभग बराबर जनसंख्या वाले, 15 सर्वाधिक प्रभावित देशों में 84 गुना अधिक मौतें हुई हैं तथा 34 गुना अधिक संक्रमण फैला है। कोविड-19 के कारण भारत में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,303 हो गया और कुल मामलों की संख्या 1,06,750 हो गयी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article