1.9 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

US में कोरोना का कहर: 1,64,000 लोग संक्रमित, अब तक 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत

Must read

वॉशिंगटन
अमेरिका में स्थिति भयावह होती जा रही है। कोरोना वायरस की चपेट में आकर देश में अब तक 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1,65,000 लोग संक्रमित हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के लिए कोरोना से मुकाबले में अगले 30 दिन बेहद अहम होंगे। अमेरिका कोरोना संक्रमण के मामलों में चीन को पहले ही पीछे छोड़ चुका है। अब वह जल्द ही मौत के मामले में भी चीन से आगे हो जाएगा। चीन में कोरोना से 3,300 से ज्यादा लोगों की जान गई है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “चुनौतीपूर्ण समय आने वाला है। आगामी 30 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।” ट्रंप ने एक दिन पहले सोशल डिस्टेंसिंग दिशा-निर्देशों को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया था। उन्होंने आने वाले दो हफ्तों में कोरोना के चलते मृत्युदर भयावह होने की भी आशंका जताई थी। ट्रंप ने बताया कि वेंटीलेटर समेत टेस्टिंग किट और फेस मास्क का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। आने वाले दिनों में इनकी कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हर किसी को मास्क पहनाने की संभावना पर भी गौर किया जा रहा है।

33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी का एलान किया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इससे करीब 25 करोड़ आबादी घरों में कैद होकर रह गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस को लेकर अब तक दस लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। दुनिया में इस समय अमेरिका की जांच दर सर्वाधिक है। इस देश में रोजाना की जांच दर बढ़कर एक लाख हो गई है। एक हजार बिस्तर वाला अमेरिकी नौसेना का हॉस्पिटल शिप सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई। इस पोत के स्वागत के लिए हडसन नदी के तट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने उम्मीद जताई कि महामारी से जूझ रहे न्यूयॉर्क को इस नौसैनिक पोत के आने से मदद मिलेगी। इस पोत पर चालक दल के करीब 1200 सदस्य हैं। अमेरिका में कोरोना के सर्वाधिक मामले इसी शहर में सामने आ रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article