1.9 C
Munich
Friday, April 26, 2024

कांग्रेसी उम्मीदवार का विवादित बयान, ‘मोदी के हाथों में खेल रहा है चुनाव आयोग’

Must read

माछीवाड़ा साहिब

फतहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस  उम्मीदवार डा. अमर सिंह ने गत रात माछीवाड़ा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारत के चुनाव कमिशन पर ही विवादित टिप्पणी कर दी। डा. अमर सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने वाला चुनाव कमीशन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में खेल रहा है। उन्होंने लोगों की कचहरी में तथ्य पेश करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए जो अलग -अलग राज्यों की तारीख़ें तय की वह मोदी के कहने अनुसार की गई। जो यह चुनाव प्रोग्राम कमीशन ने बनाया वह प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को देख कर बनाया गया है। चुनाव कमीशन ने केवल 10 पार्लियामेंट को 4 हिस्सों में बांट दिया जिससे मोदी हर जगह पर जाकर भाषण दे सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि दोबारा मोदी सत्ता में आ गया तो देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं। वहीं डा. अमर सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बरसते कहा कि यह सारा मीडिया भाजपा की तरफ से खरीदा हुआ है और टी.वी चैनलों पर केवल मोदी का गुणगाण होता है इसलिए लोग उनके झूठे बहकावों में न आएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article