6.4 C
Munich
Monday, December 11, 2023

नेपाल के रास्ते कोरोना फैलाने की साजिश, बिहार सरकार ने दिए जांच के आदेश

Must read

पटना
Bihar News : कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं कुछ लोग इन कोशिशों को नाकाम करने में जुटे हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के जिलाधिकारी कुंदन कुमार का एक पत्र सामने आया है, जिसके बाद खुलासा हुआ है कि सीमा पार से कुछ लोग भारत और खासकर बिहार में रणनीति के तहत कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पत्र में पुलिस अधीक्षक के जरिए जिलाधिकारी सीमा सुरक्षा बल की 47वीं वाहिनी बटालियन को इस बारे में बता रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि सीमा पार से कोरोना संक्रमित संदिग्धों को भारत में प्रवेश कराया गया है। पत्र के अनुसार 40 से 50 कोरोना संदिग्धों को भारत में दाखिल कराया गया है। जिनका मकसद देश में कोरोना का संक्रमण फैलाना है। बेतिया के डीएम का पत्र सामने आने के बाद बिहार के गृह सचिव अमीर सुबहानी ने कहा कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को घुसने नहीं दिया जाएगा। मामला नेपाल में है, लेकिन हमने अपने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। सूचना के मुताबिक अभी भी कुछ संदिग्ध घुसने की फिराक में हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article