3.7 C
Munich
Friday, April 19, 2024

चीन : निर्माण स्थल पर लिफ्ट का केबल टूटने से 11 लोगों की मौत

Must read

बीजिंग

उत्तरी चीन में एक निर्माण स्थल पर बृहस्पतिवार को केबल टूटने के कारण एक लिफ्ट के गिरने से 11 श्रमिकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हेबेई प्रांत के हेंगशुई शहर में सुबह करीब 8 बजे हुआ।

सुरक्षा नियमों को घटिया तरीके से लागू करने और अर्थव्यस्था में मंदी के कारण प्रबंधन द्वारा खर्चों में कटौती की इच्छा रखने के कारण चीनी श्रमिकों के लिए हाल के महीने विशेष घातक रहे हैं। सुरक्षा के कई नियमों के उल्लंघन के कारण पूर्वी यानचेंग शहर में एक रासायनिक संयंत्र में मार्च में हुए विस्फोट में 78 लोग मारे गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article