17.4 C
Munich
Friday, March 29, 2024

केंद्र सरकार ने खरीदी 55.17 लाख टन गेहूं

Must read

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने चालू रबी खरीद सीजन में अब तक किसानों से 55.17 लाख टन गेहूं खरीदा है। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा गेहूं-खरीद हुई है। केंद्र ने इस 2019-20 (अप्रैल-मार्च) में रिकॉर्ड 10 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान लगाया है जो एक रिकार्ड होगा। चालू खरीद सत्र में 357 लाख गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) कल्याण योजनाओं के लिए अनाज की मांग पूरा करने के लिए राज्य सरकारों की एजैंसियों के साथ मिल कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर गेहूं खरीदता है। सरकार ने गेहूं का एम.एस.पी. 1,840 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है, जो एक साल पहले 1,735 रुपए था। चालू विपणन वर्ष में अभी तक हरियाणा से लगभग 28.54 लाख टन और मध्य प्रदेश में 18.89 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। उक्त अवधि में पंजाब में लगभग 2.90 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 2.78 लाख टन और राजस्थान से 1.97 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। अधिकारी ने कहा कि गुजरात में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और आने वाले हफ्तों में इसमें और तेजी की संभावना है। पिछले साल सरकार ने 320 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 358 लाख टन गेहूं की खरीद की थी। गेहूं खरीद का काम सामान्य तौर पर अप्रैल से शुरू होता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article