3.3 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

BJYM के प्रदेशाध्यक्ष बोले-ऊपर से लेकर नीचे तक परिवारवाद से घिरी कांग्रेस

Must read

मंडी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद की पार्टी है और यहां आम कार्यकर्ताओं को कोई तरजीह नहीं दी जाती। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी तरह से परिवारवाद हावी है। आज भी कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक परिवार के हाथों में ही है और यह परिवार चाहता है कि संगठन भी इनके हाथ में रहे और सरकार भी। हर नेता अपने बच्चों को एडजस्ट करने में लगा हुआ है। मंडी में कांग्रेस एक कदम आगे निकल गई है। यहां पोते को एडजस्ट करने के लिए पार्टियां बदली गईं।

इसके विपरित भाजपा में आम कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका दिया जाता है। यही कारण है कि आज साधारण परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और प्रदेश में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद का कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में करारा जवाब मिलने वाला है।उन्होंने कहा कि देश का युवा आज नई सोच के साथ जुड़ा है और परिवारवाद की राजनीति को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं करेगा। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रजत ठाकुर, पाल वर्मा, महेश सिपहिया और जिलाध्यक्ष पंकज वालिया सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article