भाजपा का दावा, 30 लाख 10 हजार 806 लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाया

Date:

Share post:

नई दिल्ली,

कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के दौरान कोई भी जरूरतमंद या गरीब परिवार भोजन से वंचित ना रहे इसी उद्देश्य के साथ प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम के अंतर्गत लाखों लोगों को भोजन व राशन का सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9625799844 जारी किया गया है जहां पर जरूरतमंद लोग भोजन की समस्या को लेकर मैसेज के जरिए सूचित कर सकते हैं। आज प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया वह उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर उनका धन्यवाद।

कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में 100 से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रसोई बनाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को भोजन किया जा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर व हर जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। इसी प्रकार लाखों लोगों को सैनिटाइजर, फेसमास्क, ग्लव्स और साबुन इत्यादि चीजें बांटी जा रही हैं। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 30 लाख 10 हजार 806 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 15 अप्रैल को 1 लाख 88 हजार 653 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 22 हजार 167 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 10 हजार 815 लाभान्वित हुए।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...