3.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

बिहार: हथियार बंद अपराधियों ने जेडीयू नेता को मरी गोली, हालत नाजुक

Must read

पटना/भोजपुर

बिहार के भोजपुर में हथियार बंद अपराधियों ने एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता को गोली मार दी है। उन्हें दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी जेडीयू नेता विश्वनाथ सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। विश्वनाथ सिंह जेडीयू में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांगी गौसगंज इलाके की है। बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर फरना गांव निवासी व जेडीयू नेता विश्वनाथ सिंह आरा नगर थाना क्षेत्र के गांगी गौसगंज स्थित घर में थे। तभी देर शाम करीब चार की संख्या में आए अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अपराधियों द्वारा चलाई गई दो गोली विश्वनाथ सिंह को लग गई। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए घटना स्थल से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों ने जख्मी नेता को आनन-फानन में शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में जख्मी जेडीयू नेता ने बताया कि वो देर शाम अपने घर पर एक शादी समारोह में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने अस्पताल में किसी को भर्ती कराने के बहाने घर के बाहर बुलाया व अचानक गोली मार दी। जख्मी नेता ने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसे वो पहचानते भी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार व स्थानीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि नगर थाना के गांगी इलाका स्थित वो अपने घर पर थे। तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने साजिश के तहत घर से बाहर बुलाकर उन्हें गोली मार दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article