बंगाली एक्टर संतू मुखोपाध्याय का 69 की उम्र में निधन

Date:

Share post:

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने संतू के घर का दौरा किया और दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुंबई

बंगाली एक्टर संतू मुखोपाध्याय ‘संसार सिमांटे’ और ‘भालोबासा भालोबासा’ फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते थे। हाल ही में संतू के फैंस के लिए बुरी खबर आई हैं। बता दें बंगाली एक्टर का लंबी बीमारी के चलते बुधवार शाम को  कोलकाता स्थित घर पर निधन हो गया। एक्टर 69 वर्ष के थे। उनका निधन शाम साढ़े सात बजे हार्ट अटैक से हुआ। वह लंबे समय से कार्सिनोमा से पीड़ित थे। उन्हें 4 फरवरी को ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रैशर के साथ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी के अंतिम सप्ताह में छुट्टी दे दी गई और घर ले जाया गया। संतू तपन सिन्हा, तरुण मजुमदार और गौतम घोष, जैसे निर्देशकों के पसंदीदा थे। उनकी पत्नी गोपा मुखर्जी और बेटियाँ, अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी और कॉस्टयूम डिजाइनर अज़ोपा मुखर्जी हैं।

संतू मुखोपाध्याय का जन्म 1951 को कोलकाता में हुआ। एक्टर 20 के दशक में संसार सिमांटे और राजा जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हो गए। गणदेवता और बिपिका बिद से जल्द ही बड़े पर्दे पर एक प्रसिद्ध चेहरा बन गए। उनके अन्य यादगार फिल्मों में भालोबासा भालोबासा, हेमन्टर पाखी, दादामोनी और बैकुंठ विल शामिल हैं। संतू मुखोपाध्याय छोटे पर्दे पर भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने इति कुटुम, जोल नूपुर और अंडरमहल जैसे शो में काम किया। अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद काम करना जारी रखा। पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने संतू के घर का दौरा किया और दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...