3.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

J&K: श्रीनगर में कोरोना से एक और मौत, 55 साल की महिला की गई जान

Must read

श्रीनगर समाचार : जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। श्रीनगर में आज यानी कि शनिवार को 55 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को प्रदेश में 42 मरीज मिले थे। इसमें जम्मू संभाग में बाहर से लौटे छात्र-छात्रा समेत नौ और कश्मीर में 33 मामले थे। इसके साथ शुक्रवार तक प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 1492 तक पहुंच गया था। इसमें कुल 751 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग में 148 और कश्मीर में 603 मामले हैं। प्रदेश में शुक्रवार को मिले संक्रमित मामलों में से जम्मू में दो, अनंतनाग में 2, कुलगाम में 1, श्रीनगर में 2, बांदीपोरा में 1, बारामुला में 3, शोपियां में 18, कुपवाड़ा में 3, बडगाम में 1, पुलवामा में 2, सांबा में 4, राजोरी में 2, पुंछ में 1 मामला शामिल है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को 36 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें सांबा में 1 और कश्मीर में 35 मरीज स्वस्थ हुए। कश्मीर में स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 1490 मरीजों में जम्मू में 219 व कश्मीर में 1271 हैं। कश्मीर में मिले संक्रमित मामलों में आधे से अधिक ठीक हो गए हैं। यानी अब तक 650 लोग ठीक हुए हैं, जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 70 है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article