9.9 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

अजीत जोगी की पार्टी को झटका लगा, प्रवक्ता अग्रवाल और सुब्रत डे कांग्रेस के साथ

Must read

रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2018 से पहले सूबे की राजनीति में तीसरा मोर्चा बनकर उभरी अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे लगातार बिखरती जा रही है। अजीत जोगी की पार्टी को शनिवार को एक और झटका लगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल और सुब्रत डे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दोनों ही नेता पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के काफी करीबी माने जाते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अजीत जोगी की पार्टी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी है। अब तक 200 से अधिक कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

अजीत जोगी की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल हमीद हयात, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जैसे कई बड़े नेता पहले ही कांग्रेस में प्रवेश कर चुके हैं। आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल, सुब्रत डे और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद ने ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसे अजीत जोगी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article