6.6 C
Munich
Friday, April 19, 2024

जीत के बाद रोहित ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट, धोनी की अनुपस्थिति पर भी बोले

Must read

चेन्नई

एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हराने के बाद मुंबई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे। मैच के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टास हारना उनके लिए बेहतर था। क्योंकि हम पीछे करने का सोच रहे थे। यहां आना और यहां खेलना कभी आसान नहीं होता। हमें हर रन और हर विकेट को खंगालना था। अच्छा हुआ कि हम बढिय़ा क्रिकेट खेल पाए। यहां विकेट काफी धीमी थी। स्पिनर्स ने हार-जीत में अहम रोल निभाया।

रोहित ने राहुल चाहर पर बात करते हुए कहा कि वह टैलेंटेड है। वह जानता है कि उसे क्या करना है और टीम उससे क्या चाहती है। उन्हें विविधताएं और कौशल मिले हैं। वह न केवल हमारेे लिए, बल्कि भारत के लिए भी एक अच्छी संभावना है। सीजन में लंबे समय बाद मैंने अच्छी पारी खेली। बीते दिनों मैं खुद को ही संभाल रहा था। खुद को कह रहा था कि वह दिन आएगा। वह दिन आज का ही था।

रोहित ने इस दौरान धोनी की अनुपस्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा- धोनी का मैच में न होना विरोधी टीम का वैसे ही हौसला बढ़ा जाता है। चेन्नई ने धोनी की कमी महसूस की होगी। हमने कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेली। हम अभी प्लेऑफ में नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में ऐसी क्रिकेट हमें आगे भी जारी रखनी होगी। अब हमें केकेआर और हैदराबाद के खिलाफ भिडऩा है। हम बुरे दिनों की तुलना में अधिक अच्छे दिन चाहते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article