10 C
Munich
Tuesday, April 16, 2024

गुजरात कांग्रेस के 6-7 विधायक पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं..!

Must read

गांधीनगर

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों का इस्तीफा और भाजपा में शामिल होने के बाद अब इसका असर गुजरात में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 73 में से 6 से 7 विधायक कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं।

भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके तीन उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत सकते हैं, इसके इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। इसी बीच भाजपा तीसरा उम्मीदवार शुक्रवार को घोषित करेगी। इस तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को कांग्रेस के तीन विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवानी होगी। उम्मीद है कि यह पार्टी के लिए काफी आसान होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article