3.7 C
Munich
Friday, April 19, 2024

चीन में कोरोना महामारी के 12 नये मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 82,816

Must read

बीजिंग न्यूज़

चीन में कोरोना वायरस महामारी के 12 नये मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 11 मामले बाहर से आये लोगों के है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 82,816 पहुंच गई। इनमें 838 मरीज शामिल है जिनका अभी इलाज चल रहा है और 77,346 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। अब तक 4,632 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने दैनिक रिपोर्ट में कहा कि एक मामला हेइलोंगजियांग प्रांत में घरेलू स्थानांतरण का है। आयोग के अनुसार शुक्रवार को किसी की भी मौत होने की रिपोर्ट नहीं है। तीन नये संदिग्ध मामले आये है जिनमें से दो बाहर से आये लोगों के हैं। आयोग के अनुसार शुक्रवार को 89 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गंभीर मामलों में भी आठ की कमी आयी और यह संख्या 49 हो गयी है। शुक्रवार तक कुल 1,629 बाहर से आये लोगों के मामले दर्ज किए। आयोग ने कहा कि 909 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 720 का उपचार चल रहा है जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।बाहर से आये मामलों में किसी की मौत होने की रिपोर्ट नहीं है। देश में 14 विदेशियों सहित 17 लोग पर वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। इसके अलावा शुक्रवार को बिना लक्षण वाले 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गयी जिनमें से चार विदेश के है। इसके अलावा 24 लोग जिनमें से 10 विदेशी हैं, को चिकित्सा जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि विदेश से आये बिना लक्षण वाले 150 मामलों सहित 983 संदिग्ध मामले अब भी चिकित्सा निगरानी में है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article