14.7 C
Munich
Wednesday, May 21, 2025

अयोध्या का महा जाप है बेहद खास, यहां विश्व कल्याण के लिए किए जाएंगे 100 करोड़ गायत्री महामंत्र का जाप

Must read


अयोध्या: सावन का महीना शुरू होते ही मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में व्रहद स्तर पर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन होने लगते हैं. भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं ऐसे में देश भर से धार्मिक अनुष्ठान करने वाले लोगों की संख्या रामनगरी में बढ़ रही है. वहीं अब अयोध्या में एक करोड़ गायत्री मंत्र के जाप की आहुति को लेकर धार्मिक अनुष्ठान होनेवाले हैं जो 27 से 31 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे. धार्मिक अनुष्ठान में 24 कुंडीय महा यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें 100 करोड़ गायत्री महामंत्र की आहुति दी जाएगी जिसको करने के लिए 2400 वैदिक विद्वान यहां मौजूद हैं. यही विद्वान 4 साल से गायत्री मंत्र का प्रतिदिन जाप कर रहे हैं और उसका दसवां अंश अयोध्या में आकर आहुति दें रहे हैं. महामंत्र की आहुति करने के बाद अयोध्या में सीताराम कल्याण उत्सव का भी आयोजन किया गया है. इसके साथ हुई सामूहिक सत्यनारायण भगवान की कथा का भी आयोजन किया गया है. 30 जुलाई को शाम 4:00 बजे संत सम्मेलन किया जाएगा जिसमें अयोध्या के विशिष्ट संतो को सम्मानित किया जाएगा .

अयोध्या में 100 करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है
धर्म भारती के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 50 लाख से ज्यादा आहुतियां दी जाएंगी. इसी तरह का कार्यक्रम पिछले वर्ष दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी में भी किया गया था. आयोजन के अध्यक्ष श्री रामचंद्र मूर्ति ने बताया कि अयोध्या में गायत्री महामंत्र जाप का यज्ञ हो रहा है, 100 करोड़ गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है जिसमें विश्व कल्याण का संकल्प लिया गया है. विश्व में रह रहे सभी प्राणियों की भलाई के लिए धर्मनगरी अयोध्या में यह अनुष्ठान किया जा रहा है.

हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
यहां हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं भी भगवान के ध्यान में मंत्रों का जाप करती नजर आ रही हैं. महिलाओं ने बताया कि अयोध्या में आकर हम लोग गायत्री हवन कर रहे हैं. विश्व के कल्याण के लिए हम लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं जिसमें रामायण के पाठ ललिता हनुमान चालीसा समेत कई धार्मिक ग्रंथो के मंत्र यहां पर जपे जा रहे है.

FIRST PUBLISHED : July 27, 2024, 15:59 IST



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article