4.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

बेंगलुरु के 1.35 लाख लोगों ने विवाहेतर संबंधों की बात को स्वीकार

Must read

बेंगलुरु

बेंगलुरु पहला ऐसा शहर है जहां कई चीजें पहली बार हुईं। एशिया में पहली बार इसी शहर में बिजली आई। भारत में पहला ऐसा प्रौद्योगिकी शहर बना जहां मल्टिनैशनल कंपनी- टेक्सस इंस्‍ट्रूमेंट्स आई। बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर है जिसका अपना लोगो है। इस शहर को अब इस तरह का एक और तमगा मिला है। यह है महिलाओं के सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का। भारत में शुरू हुई पहली विवाहेतर डेटिंग साइट ग्लीडेन के अध्ययन में यह तथ्‍य सामने आया है। इस वेबसाइट को एक महिला ने शुरू किया है। 

इस साइट पर बेंगलुरु के 1.35 लाख लोगों ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार की है। यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। इन 1.35 लाख लोगों में करीब 43,200 महिलाएं हैं। हालांकि ग्लीडेन ने अन्य शहरों के आंकड़े जारी नहीं किए हैं लेकिन उनका कहना है कि बेंगलुरु में विवाहेतर संबंध बनाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। ग्लीडेन के एक अध्ययन के अनुसार, शहर की 43,200 महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाहर ‘एक्साइटमेंट और फ्रीडम’ ढूंढ रही हैं।

ग्लीडेन के मार्केटिंग स्पेशलिस्ट सोलेन पायलेट कहते हैं, अगर हम बेंगलुरु को भारत की बेवफाई राजधानी कहें तो यह गलत नहीं होगा। ग्लीडेन के ग्राहकों की कुल संख्या में से बेंगलुरु के 27 फीसदी ऐक्टिव यूजर्स हैं। इनमें से भी 32 फीसदी पुरुष हैं जबकि 68 फीसदी महिलाएं हैं। एक 31 वर्षीय महिला यूजर का कहना है कि वह अपने नीरस जीवन से अब मुक्ति महसूस करती है। उन्‍होंने कहा, ‘वास्तव में इससे मेरे परिवार के साथ संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article