8.1 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या हुई 132

Must read

देहरादून न्यूज़ : उत्तराखंड में गुरुवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले। इसमें से एक देहरादून जबकि दूसरा नैनीताल जिले का निवासी है। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 132 हो गई है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि नैनीताल जिले में पॉजिटिव मिला व्यक्ति हैदराबाद से लौटा प्रवासी है। जबकि देहरादून में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दून, हल्द्वानी, एम्स, श्रीनगर और प्राइवेट लैब से कुल 979 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से दो मरीज पॉजिटिव पाए गए जबकि शेष सैंपल नेगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लैब में जांच के लिए कुल 887 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें से सबसे अधिक 295 सैंपल हरिद्वार, 178 देहरादून, 50 रुद्रप्रयाग जिले के हैं। अन्य सभी जिलों से भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में अभी तक कुल 16528 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 1612 सैंपलों की रिपोर्ट लैब से आना बाकी है।
अपर सचिव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में प्रवासियों के बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने की वजह से राज्य में मरीजों का डबलिंग रेट 10 दिन से नीचे आ गया है। जबकि रिकवरी रेट भी घटकर 40 प्रतिशत के करीब रह गया है। जबकि मरीजों के पॉजिटिव आने की दर एक प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article