6.2 C
Munich
Friday, March 29, 2024

वोटिंग के दिन पानी की किल्लत से जूझेगी मुंबई, BMC नहीं देगी सप्लाई

Must read

मुंबई

मुंबई वासियों को आने वाली 29 अप्रैल को पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ सकता है। बीएमसी ने इस दिन पानी सप्लाई नहीं करने की घोषणा की है। दरअसल, 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान है। इसमें बीएमसी कर्मचारियों की इलेक्शन ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सभी कर्मचारी व्यस्त रहेंगे। जिसके चलते पानी की सप्लाई रोक दी गई है। बीएमसी के मुताबिक, मुंबई के कुछ इलाकों में 28 और 29 अप्रैल यानि वोटिंग के एक दिन पहले और वोटिंग के दिन पानी की सप्लाई बंद रखी जायेगी। बता दें कि मुंबई में पानी सप्लाई की मांग रोजाना 4200 लाख लीटर है। ऐसे में चुनाव के दिन मुंबईवासियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

सायन, राओली हिल, माटुंगा, सीजीएस कॉलोनी सेक्टर-7, अंटोप हिल, संगम नगर, वडाला, बीपीटी हॉस्पिटल कॉलोनी, हिंदू कॉलोनी, पारसी कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं होगा। बता दें कि चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस चरण में बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ कई पार्टियों की साख दांव पर लगी है। महाराष्ट्र की नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article